फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम में कच्छा बनियानधारी डकैतों का धावा

Tue, 17 Mar 2015 04:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में कच्छा बनियान गिरोह के करीब 12 सदस्यों ने मोहल्ला टांडा उज्जैन में पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर स्थित कुष्ठ आश्रम में जमकर तांडव मचाया।
विज्ञापन


उन्होंने तमंचे के बल पर करीब ढाई लाख की नकदी और जेवरात लूटे। आश्रम संचालक ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। मोहल्ला टांडा उज्जैन में बाबा आम्टे कुष्ठ आश्रम है। आश्रम के अंदर करीब छह परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं।

रविवार देर रात डेढ़ बजे करीब 12 कच्छा बनियान पहने बदमाश हाथों में तमंचे, क्रिकेट के बैट, डंडे और चाकू लेकर आश्रम का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गए। बदमाशों ने झोपड़ियों के अंदर घुसते ही लोगों से मारपीट कर, तमंचों के बल पर बक्सों में रखी लाखों रुपए की नकदी और जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन


बाद में आश्रम के बाहर भी तीन झोपड़ियों से नकदी और जेवरात लूटे गए। आश्रम संचालक अब्दुल गनी ने बताया कि डकैत आश्रम समिति के फंड के रखे एक लाख रुपए, पोती की शादी के लिए बनाकर रखे गए 35 हजार के जेवरात ले गए।

जबकि अब्दुल सईद के यहां से पांच हजार, भृगराशन यादव के यहां से 10 हजार के जेवर और तीन हजार की नकदी, वशीर के यहां से दो बक्से और पांच हजार की नकदी, असलम के यहां से 38 सौ रुपए और एक मोबाइल ले गए।

आश्रम के बाहर स्थित इकराम की झोपड़ी से 20 हजार के जेवर और पांच हजार की नकदी, अनवर के यहां से 10 हजार और बैंक पासबुक, नूरजहां के यहां से आठ हजार के जेवर और 10 हजार की नकदी लेकर दढियाल बस अड्डे की ओर फरार हो गए। सूचना पर एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ प्रकाश चंद, टांडा उज्जैन चौकी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

मकानों के बाहर से लगाई कुंडी
डकैतों ने आश्रम में धावा बोलने से पहले पास में ही स्थित हगनिया कालोनी के मकानों में बाहर से कुंडी लगा दी। ताकि शोर-शराबा होने पर कोई घर से बाहर न निकल सके।

डकैत अपने को बता रहे थे पुलिस
लूटपाट करने वाले सभी डकैत हट्टे कट्टे थे। वे अपने को पुलिस बता रहे थे। आश्रम में रह रहे लोगों ने बताया कि सभी डकैत लंबे और कच्छा बनियान पहने हुए थे। उन्होंने सिर पर कपड़ा बांधा था। वे स्थानीय भाषा नहीं बोल रहे थे। उन्होंने शरीर पर तेल लगा रखा था। सभी बदमाश पैदल ही थे।

अंदेशा है कि उन्होंने दढियाल बस अड्डे के पास वाहन खड़ा किया होगा। पीड़ितों ने घटना का जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

खानाबदोशों पर घूमी शक की सुई
पुलिस के शक की सुई खानाबदोशों पर घूम रही है। करीब एक साल पहले गदरपुर में भी इसी तरह की घटना हुई थी। इसमें कच्छा बनियान गिरोह ने झोपड़ियों को ही निशाना बनाया था।

तब पुलिस ने शाहजहांपुर क्षेत्र से करीब छह खानाबदोशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना भी उससे मिलती जुलती है। बताया कि खानाबदोश अधिकतर झोपड़ी व झालों को ही निशाना बनाते हैं। पुलिस टीम को यूपी क्षेत्र में रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें