फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के सिर पर बंदूक तान बदमाशों ने लूटी लाखों की नकदी, कार छोड़ हुए फरार

Tue, 26 Dec 2017 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
बंदूक के दम पर लूटा
विज्ञापन
छह से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के तीन कर्मचारियों को हथियारों के बल पर आतंकित कर उनसे लाखों रुपए की नकदी लूट ली।
विज्ञापन


इसी बीच कर्मचारियों द्वारा शोर मचा देने पर बदमाश अपनी कार मौके पर ही छोड़कर जंगल से रास्ते फरार हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश बदमाशों की तलाश में घटों जंगल में काबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई अता पता नहीं चल सका। ट्रांसपोर्ट कंपनी के सवामी ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
        
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के निहंदपुर सुठारी गांव निवासी शाकिर अली ने क्षेत्र के ही भोगपुर  अड्डे पर ट्रांसपोर्ट कंपनी का ऑफिस खोल रखा है। जिस पर हरियाणा के मेवात निवासी साहिल व फरीदाबाद निवासी सुधीर व एक अन्य कर्मचारी काम करते हैं। बताया जाता है कि विगत 19 दिसंबर की रात को भी तीनों कर्मचारी कार्यालय पर मौजूद थे।
विज्ञापन


इसी बीच कार में सवार आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश उनके कार्यालय पहुंच गए तथा बदमाशों ने तीनों को हथियारों के बल पर आतंकित कर दिया। इस पर बदमाशों ने तीनों को आतंकित कर कार्यालय में रखी तिजोरी का ताला खुलवा कर उसमें रखी एक लाख रुपए की नगदी लूट ली। बदमाशों ने कर्मचारियों को पुलिस घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन इसी बीच मौका पाकर एक कर्मचारी ने बाहर निकलकर शोर मचा दिया।

 
विज्ञापन

ग्रामीणों को आता देख बदमाश अपनी कार छोड़ भागे

चोर - फोटो : डेमो फोटो
शोर शराबा सुनकर कार्यालय के बाहर मौजूद ग्रामीण चालक व परिचालक कार्यालय की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश अपनी कार को मौके पर छोड़कर ग्रामीणों को आतंकित करते हुए मौके से फरार हो गए।

बदमाशों के चले जाने के बाद कार्यालय कर्मचारियों ने शाकिर को बदमाशों के आने की जानकारी दी। सूचना पाकर भिक्कमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई, तथा पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घंटों जंगल में काबिंग की।लेकिन बदमाशों का कोई अता पता नहीं चल सका।

 कंपनी स्वामी जाकिर ने बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।सूत्रों के मुताबिक चौकी पुलिस ने लूट जैसे गंभीर मामले को जानबूझकर कई दिनों तक दबाए रखा।

लेकिन घटना की जानकारी जब हुई जब शनिवार को सुधीर ने बदमाशों के खिलाफ लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली के एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें