छह से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के तीन कर्मचारियों को हथियारों के बल पर आतंकित कर उनसे लाखों रुपए की नकदी लूट ली।
इसी बीच कर्मचारियों द्वारा शोर मचा देने पर बदमाश अपनी कार मौके पर ही छोड़कर जंगल से रास्ते फरार हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश बदमाशों की तलाश में घटों जंगल में काबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई अता पता नहीं चल सका। ट्रांसपोर्ट कंपनी के सवामी ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के निहंदपुर सुठारी गांव निवासी शाकिर अली ने क्षेत्र के ही भोगपुर अड्डे पर ट्रांसपोर्ट कंपनी का ऑफिस खोल रखा है। जिस पर हरियाणा के मेवात निवासी साहिल व फरीदाबाद निवासी सुधीर व एक अन्य कर्मचारी काम करते हैं। बताया जाता है कि विगत 19 दिसंबर की रात को भी तीनों कर्मचारी कार्यालय पर मौजूद थे।
इसी बीच कार में सवार आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश उनके कार्यालय पहुंच गए तथा बदमाशों ने तीनों को हथियारों के बल पर आतंकित कर दिया। इस पर बदमाशों ने तीनों को आतंकित कर कार्यालय में रखी तिजोरी का ताला खुलवा कर उसमें रखी एक लाख रुपए की नगदी लूट ली। बदमाशों ने कर्मचारियों को पुलिस घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन इसी बीच मौका पाकर एक कर्मचारी ने बाहर निकलकर शोर मचा दिया।