फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में लूट की बड़ी वारदात, सड़क पर पेड़ गिराकर दो वाहनों से लूट

Sat, 14 Oct 2017 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
loot in haridwar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरिद्वार में चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। शनिवार को यहां बाईपास पर पेड़ गिराकर हुई लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में रोड होल्डअप कर यात्रियों से लूटपाट का मामला सामने आया है। बाईपास पर पेड़ गिरा कर इस लूट को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक चार नकाबपोशों ने दिल्ली जा रहे दो वाहनों से लूटपाट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

मनोज रावत से कागजातों से भरा बैग लूटा

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
यह वारदात सुबह करीब चार बजे की है। बदमाशों की संख्या चार बताई गई। बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। लूटपाट का विरोध करने वालों की जमकर पिटाई भी की।

वाहन सवार उद्यमी विकास कौशिक से तमंचों के बल पर 40 हज़ार व मोबाइल लूट लिया गया। वहीं रुद्रप्रयाग निवासी मनोज रावत से कागजातों से भरा बैग लूटा गया है। 
  सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लूट का शिकार हुए रुद्रप्रयाग जिले के मनोज रावत ने पुलिस को तहरीर दी। 
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें