फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश के तहत हुई रिजवान की हत्या!

Wed, 28 Aug 2013 11:15 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात ऋषिकेश की हिमालयन कॉलोनी हरिपुरकलां में ट्रेन से कटकर हुई सहारनपुर के युवक की मौत को परिजनों ने हत्या करार दिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ युवकों ने उसे नाई की दुकान के बेचे गए सामान का पैसा लेने के लिए हरिपुरकलां बुलाया था। छह लोगों पर आरोप परिजनों ने हत्या की आशंका में छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।

देर रात पुलिस की सूचना पर ट्रेन से संदिग्ध हालत में कटे रिजवान (27) पुत्र वकील अहमद निवासी ननौता, सहारपुर (यूपी) के परिजन रायवाला थाने पहुंचे।

भाई ने उठाए सवाल
मंगलवार सुबह सरकारी अस्पताल में पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा। मृतक के भाई इसरार अहमद ने आरोप लगाया कि उसके भाई की साजिश के तहत हत्या की गई है।
विज्ञापन


बताया कि रिजवान की हरिपुरकलां में नाई की दुकान थी, जिसे वह ढाई महीने पहले बंद कर वापस गांव आ गया था।
दुकान बेचने का मामला उसने दुकान में साज-सज्जा फीटिंग का सामान 70 हजार में मोबाइल शॉप विक्रेता संजीव उर्फ बंटी निवासी तितरौ, सहारनपुर, हाल निवास हरिपुरकलां को बेचा था।

सामान के पैसे बकाया थे। बकौल इसरार, बंटी के कुछ दोस्तों ने छह दिन पहले पैसे लेने के लिए रिजवान को हरिपुरकलां बुलाया था। इस बीच बंटी का अपहरण हो गया।

हिरासत में मारपीट
पिता वकील अहमद और भाई इसरार ने बताया कि पुलिस बंटी के अपहरण के आरोप में रिजवान को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर उसके साथ मारपीट की और बाद में छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रिजवान बंटी के अपहरण का राजदार था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सोमवार को रिजवान की मां सहारनपुर से हरिपुरकलां उसके कपड़े लेकर आई थी। अपराह्न उसने मां को ट्रेन में बैठाया। लेकिन मां से किसी परेशानी की बात नहीं की। सवाल उठता है कि जब कोई परेशानी नहीं थी तो वह आत्महत्या क्यों करता?

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें