फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार में दस साल की कैद 

Fri, 24 Jun 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से दुराचार के दोषी को अदालत ने दस साल की कैद एवं दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा न करने पर दोषी को अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल जिले के पंजाकोटा गांव निवासी पिंटू लाल उर्फ करन ने थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से पहले जान पहचान बनाई और फिर उसके साथ दुराचार किया।

पिंटू तब बैंक एटीएम में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य करता था। पीड़िता के परिजनों ने 14 मार्च 2014 को क्लेमेंटटाउन थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


विशेष पोक्सो कोर्ट नीना अग्रवाल की अदालत में हुई मामले की सुनवाई के दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जया ठाकुर ने मेडिकल रिपोर्ट और कई गवाह पेश किए। अदालत ने पिंटू को दुराचार, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो एक्ट का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें