इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा। 10 साल की बच्ची के साथ एक दरिंदा रेप करता है। हद तो तब हो जाती है जब पुलिस को यह मामला दर्ज करने में सात दिन का वक्त लग जाता है। पढ़ें, पूरा मामला सिलसिलेवार...
बात हो रही है बागेश्वर जनपद स्थित कपकोट की। दूरस्थ खाती क्षेत्र में काम करने वाले एक नेपाली परिवार की 10 साल की बच्ची के साथ एक नेपाली मजदूर ने बलात्कार किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर 17 मई को परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल आए थे।
डॉक्टरों ने जब उन्हें पुलिस में मामला दर्ज कराने को कहा तो परिजन ठेकेदार से पूछने की बात कहकर दवा लेने के बाद चले गए। इसके बाद पीड़ित परिवार के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।