फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः शादी का झांसा देकर MBA की छात्रा से दुष्कर्म

Wed, 15 Jun 2016 01:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली ज्वालापुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को अपनी मां एवं भाई के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई।
विज्ञापन


ऑटो चालक की पुत्री ने बताया कि किराए पर रहते वक्त मकान मालिक के बेटे से उसकी दोस्ती हो गई। वह देहरादून के शिक्षण संस्थान से एमबीए कर रही है और पीजी में रहती है। आरोप है कि 16 जनवरी को मकान मालिक का बेटा देहरादून से उसे लेकर यहां सुभाषनगर आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

फिर उसका गर्भपात भी कराया गया। इसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन शादी की बात पर टालमटोल करता रहा। आरोप है कि एक बार फिर से गर्भवती होने पर उस पर गर्भपात का दबाव बनाया गया, लेकिन शादी के लिए जोर देने पर गाली गलौच कर हत्या की धमकी दी गई।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी प्रशांत पुत्र अरुण गर्ग निवासी मोहल्ला कोटरावान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मोबाइल फोन की दुकान चलाता है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें