फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार का आरोपी करेगा पीड़िता से निकाह

Sat, 09 Nov 2013 08:54 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पथरी थानाक्षेत्र में पंचायत ने सुनाया एक फरमान। जिसे देखकर युवक रह गया हक्का बक्का। यहां के स्थानीय गांव में विधवा महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी को दो दिन पहले लोगों ने पकड़ लिया था। गांव में पंचायत बैठी और पंचों ने आरोपी के साथ पीड़ित महिला का निकाह कराने का फरमान जारी कर दिया।
विज्ञापन


पंचों के फैलसे पर हुआ हंगामा
पथरी थानाक्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले एक विधवा महिला के साथ दूसरे गांव के युवक के ने बलात्कार किया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में आरोपी के साथ ही विधवा महिला का निकाह करने का फरमान जारी कर दिया गया।

मुकदमे की चेतावनी
हालांकि इस पर काफी बहस भी हुई। लेकिन पुलिस में शिकायत और मुकदमे की चेतावनी दी गई तो युवक ने पंचों की बात मानना मुनासिब समझा। ग्रामीणों की माने तो निकाह रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें