फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्गी पीड़ित युवती को तांत्रिक ने बनाया हवस का शिकार

Sat, 30 Nov 2013 11:20 PM IST
अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में झाड़ फूंक के नाम पर तथाकथित एक तांत्रिक ने मिर्गी के दौरे से पीड़ित युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
पूर्व प्रधान के 68 साल के पिता की शर्मसार करने वाली करतूत पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश होती रही। मीडिया ने सवाल-जवाब किए तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी वजह से शनिवार शाम को बुलाई गई पंचायत भी स्थगित कर दी गई। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

बीमारी ठीक करने का दावा कर किया रेप
यह वारदात 28 नवंबर की है। कलियर क्षेत्र के पूर्व प्रधान के पिता झाड-फूंक का काम करते है। गांव की 22 वर्षीय लड़की मिर्गी के दौरे से पीड़ित थे।

68 वर्षीय बुजुर्ग झाड फूंक के नाम पर उसकी बीमारी ठीक करने का दावा कर रहे थे। कई दिन से यह प्रक्रिया चल रही थी। घटना वाले दिन आरोपी तांत्रिक युवती को बहाने से अपने कमरे में ले गया। जहां पर उसके साथ दुराचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मैनेज करने का प्रयास
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता ने घर जाकर घटना बताई तो परिजनों ने विरोध जताया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन जांच की बात कर परिजनों को चलता कर दिया। मामला उछला तो गांव में ही मैनेज करने के प्रयास चलते रहे।

शनिवार को रेप की यह सनसनीखेज वारदात मीडिया तक पहुंची तो पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया।

इधर करतूत पर पर्दा डालने के लिए शाम को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर लिए जाने के बाद वो भी स्थगित कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें