राजधानी देहरादून में एक महिला ने अपने पूर्व पति के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पूर्व पति पर दोस्त के साथ हम बिस्तर होने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहरादून के कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 जुलाई की रात को तलाकशुदा पति संजय सैनी ने घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया। महिला से उसके पति ने कुछ दिन पहले ही तलाक लिया था।