फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार शर्मसार, अपहरण के बाद किशोरी के साथ रेप

Sat, 25 Jul 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा करके उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि हुई है। रेप का आरोप गांव के ही दो युवकों पर है।
विज्ञापन


घटना गुरुवार दोपहर की बताई गई है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी पास की डेयरी पर दूध लेने गई थी। आरोप है कि तभी मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। आरोप है कि उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से रेप किया।

शिवालिक नगर बहादराबाद मुख्य मार्ग पर एक होटल के पीछे झाड़ियों में किशोरी को बेहोशी की अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने किशोरी को ढूंढ निकाला। देर रात परिजन किशोरी को लेकर सिडकुल थाने पहुंचे। मेडिकल परीक्षण में किशोरी से रेप की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि एक आरोपी का नाम रोहित है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपी रोहित पीड़िता की एक सहेली को ट्यूशन पढ़ाता था और गांव का ही रहने वाला है। किशोरी कक्षा पांचवीं की छात्रा है। दूसरा आरोपी भी गांव का ही है। घटना की विवेचना हेल्प लाइन प्रभारी सरिता शाह कर रही है।
विज्ञापन

सुलग रहा गैंगरेप का मामला

वहीं भगवानपुर कस्बे में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला धीरे धीरे सुलग रहा है। आरोप है कि चार युवकों ने घर में युवती को अकेली पाकर दुराचार किया। दोनों पक्षों में हफ्ते भर से सुलह के प्रयास चल रहे थे।

मगर गुरुवार को इसकी भनक कुछ संगठनों को लग गई। दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण मामला सतह पर आता है तो कस्बे की फिजा भी खराब हो सकती है। जानकारी के अनुसार छह दिन पहले कस्बे में किराये के मकान में रहने वाली युवती के साथ चार युवकों ने दुराचार किया।

मुंह बंद रखने की धमकी भी दी गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता के प्रयास शुरू हो गए। लेकिन धीरे धीरे मामला चर्चाओं में आने के बाद संगठनों तक खबर पहुंच गई। जिसके बाद संगठन युवती के परिजनों से मिले और कार्रवाई के लिए कहा।

वहीं भगवानपुर थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। लिखित तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। कस्बे का माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें