पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने पकड़े गए बाजपुर के स्टेशन रोड निवासी संजीव कुमार, यूपी के गांव लाहौरी जिला रामपुर निवासी सुरेंद्र सिंह, लच्छीवाला रामपुर निवासी प्रेमपाल, होटल मालिक कुलवीर सिंह और दोनों महिलाओं के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टीम में एसएसआई नासिर हुसैन, दिनेश भट्ट, भूमिका पांडे, खीम सिंह, नरेंद्र राठी, अनुज त्यागी, सुनीता, भगवती आदि थे। बताते हैं कि कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने मामले को हल्का करने के लिए कोतवाल से बातचीत करने की कोशिश भी की।
आर्थिक स्थिति को बताया वजह
कोतवाल तुषार बोरा के अनुसार, महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह यह कार्य करती थीं। पुलिस मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है। बता दें कि होटल में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार होने की सूचनाएं मिल रहीं थीं।
बहला-फुसलाकर दो किशोरियों को नेपाल ले जाते खटीमा के एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ के बाद दोनों किशोरियों और आरोपी युवक को बरेली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
खटीमा निवासी मोहम्मद यासीन (20) बरेली से दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर ट्रेन से टनकपुर लाया। रात करीब आठ बजे वह पूर्णागिरि मार्ग पर बूम के पास किशोरियों को नेपाल पहुंचाने की योजना बना रहा था। शक होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में किशोरियों ने खुद को बरेली निवासी बताया। इस पर पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि वहां के थाने में दोनों किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज है।
रविवार को बरेली के उप निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता किशोरियों के परिजनों के साथ टनकपुर पहुंचे। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बरामद दोनों किशोरियों और आरोपी युवक को जरूरी कार्रवाई के बाद बरेली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की योजना दोनों किशोरियों को नेपाल के महेंद्रनगर ले जाकर किसी के सुपुर्द करने की थी।