फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 रुपए के लिए राइफल छोड़ तीन किमी दौड़ा सिपाही!

Sat, 28 Jun 2014 05:53 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
50 रुपये की अवैध वसूली के लिए एक सिपाही ने सरकारी राइफल दूसरे सिपाही के भरोसे छोड़कर सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली का करीब तीन किलोमीटर तक पीछा किया।
विज्ञापन


पेट्रोलपंप के पास उसने चालक से मारपीट शुरू कर दी तो गुस्साए लोगों ने सिपाही को बंधक बना लिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उसे छुड़ाया। चालक ने सिपाही पर अवैध वसूली करने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। एसएसपी ने जांच बैठा दी है।

50 रुपए पाने के ल‌िए छोड़ दी राइफल

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे लक्सर के रुड़की तिराहे पर तैनात एक सिपाही ने सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के चालक को रोका।

आरोप है कि सिपाही ओवरलोडिंग के नाम पर उससे सौ रुपये मांग रहा था, लेकिन चालक ने 50 रुपये देने की बात कही। सिपाही नहीं माना तो चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली आगे बढ़ा दी।

बताया जा रहा है कि सिपाही ने अपनी राइफल साथी सिपाही को पकड़ाई और बाइक लेकर करीब तीन किलोमीटर दूर तक ट्रैक्टर-ट्राली का पीछा किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जाकर छुड़ाया

भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी के पेट्रोल पंप के पास सिपाही ने चालक को रोका और नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी। इस पर वहां काफी हंगामा हो गया और भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने चालक को छुड़ाया और सिपाही को बंधक बना लिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ विमल आचार्य और कोतवाल भुवनेश शर्मा ने सिपाही को छुड़ाया। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है। एसएसपी ने मामले की जांच बैठा दी है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को ही लक्सर के लोगों ने पुलिस पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए कोतवाली लक्सर का घेराव किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें