एक व्यक्ति ने पुलिस से पड़ोसी के कुत्ते की शिकायत की है। व्यक्ति का आरोप है कि पड़ोसी का कुत्ता कई बार उस पर और उसके परिवार पर हमला कर चुका है। इसके बाद भी पड़ोसी अपने कुत्ते को बांधकर नहीं रखता है।
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी दिनेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी ने एक कुत्ता पाला हुआ है। पड़ोसी कुत्ते का खुला छोड़ देता है।
जिसके कारण वह उस पर और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला करता है। कई बार इस संबंध में पड़ोसी को कहा जा चुका है,लेकिन वह मान नहीं रहा है। पुलिस ने मामले शिकायत के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।