फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में इंस्पेक्टर ने की हर्ष फायरिंग

Tue, 09 May 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
देहरादून सिटी कंट्रोल रूम में तैनात इंस्पेक्टर अरुण सैनी पर हरिद्वार में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने का आरोप है। हरिद्वार के एसएसपी की तरफ से इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। एसएसपी देहरादून ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ को जांच के आदेश दिए हैं। तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सिटी कंट्रोल रूम में तैनात इंस्पेक्टर अरुण सैनी हरिद्वार में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने को अवकाश पर गए थे। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की है। हर्ष फायरिंग की यह शिकायत आम लोगों की तरफ से नहीं आई है।

बल्कि एसएसपी हरिद्वार की तरफ से एसएसपी देहरादून को ऐसी रिपोर्ट मिली है, इसमें पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इंस्पेक्टर ने शादी में हवाई फायरिंग की है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


हालांकि इंस्पेक्टर अरुण सैनी ने फायरिंग की बात को गलत बताया है। इंस्पेक्टर अरुण सैनी हाल ही में मोबाइल टावर के नाम पर ठगी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के मामले में कई माह विवादों में रहे हैं। अब फायरिंग का मामला उनके गले में फंस गया है। बता दें कि सख्ती के बाद भी विवाह समारोह और बर्थडे पार्टी आदि में हर्ष फायरिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। पिछले दिनों करनपुर में एक समारोह में फायरिंग की वजह से कोतवाली के एसएसआई गोली लगने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें