हरियाणा के सोनीपत से एक युवती किसी महिला के बहकावे में आकर ट्रेन में बैठकर हरिद्वार पहुंच गई। युवती हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस को मिलीं। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को उन्हें सौंप दिया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे बस स्टैंड पर एक युवती किसी का इंतजार कर रही थी। उसके मोबाइल पर बार-बार किसी की कॉल आ रही थी, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रही थी।
वहां तैनात पुलिस को शक हुआ और युवती से वहां पर खड़े होने का कारण पूछा, कोई जवाब न देने पर पुलिस उसे मायापुर चौकी ले आई। युवती ने अपना पता गांव मनकमाजरी तहसील गनौर जिला सोनीपत बताया।