फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमजाल में फंसा बनाता था क्लिप, मिली 70 तस्वीरें

Wed, 06 Aug 2014 10:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक से पुलिस ने करीब 70 अश्लील तस्वीरें बरामद की हैं। हालांकि, पुलिस को कोई एमएमएस नहीं मिला है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित किशोरी की तरफ से दुराचार, ब्लैकमेल और आईटी एक्ट के मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले वह पीड़िता की सहेली को भी अपने जाल में फंसा चुका है।

बजरंग दल संयोजक अमित तोमर की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार शाम प्रेमनगर में लुक हेयर ड्रेसर के नाम से दुकान करने वाले बिजनौर निवासी मुहम्मद आसिम को हिरासत में लिया था। उस पर एक किशोरी की अश्लील तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों से बातचीत करता था रिकॉर्ड

पुलिस ने उससे तीन मोबाइल बरामद किए थे। इसमें उसके और कई लड़कियों के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी है। चौकी प्रभारी नरेश राठौड़ के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे अभी काफी कुछ मिलने की उम्मीद है।

सफेदपोश करते रहे सिफारिश
हेयर ड्रेसर की गिरफ्तारी के बाद सच्चाई से बेखबर कई सफेदपोश उसकी तरफदारी में थाने पहुंच गए और उसे बेकसूर बताते रहे।

दरअसल आरोप करीब दस साल से प्रेमनगर में ही रह रहा है और इस दौरान उसके कई लोगों से अच्छे संबंध हो गए थे। पुलिस ने लोगों को सच्चाई बताई तो वे चुपचाप लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें