फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के जंगल में पकड़ी गई हथियारों की फैक्ट्री

Sat, 19 Dec 2015 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने टांडा जंगल में शुक्रवार की रात छापा मारकर असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस को देखते ही असलहा तैयार करने वाला मुख्य तस्कर भाग निकला। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर तमंचा और बंदूक बनाने के औजारों को बरामद किया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक उमराव सिंह को शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि टांडा जंगल में कुछ लोग असलहा तैयार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में कांबिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया लेकिन असलहा का मुख्य तस्कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके से भट्ठी का चरखा, ट्रेगर, चार 315 बोर की नाल, छीनी, घोड़ा, ट्रेगर डाई के साथ मोटरसाइकिल बरामद किया। तस्कर पेड़ों के बीच में ही अपना ठिकाना बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेन तस्कर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

पकड़े गए लोगों में रामपुर जिले के अल्लीपुर निवासी मुराद पुत्र शरीफ खां और मुरादाबाद जिले के पिपरी थाना मझौला शेर सिंह पुत्र जयदेव सिंह शामिल हैं। पूछताछ से पता चला कि तमंचा और बंदूक बनाने का काम रामपुर जिला का ही अल्लीपुर टांडा निवासी गुच्छन करता है जो मौके से फरार हो गया है।

रामपुर पुलिस भी उसे कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। जंगल में सुरक्षित और गोपनीय स्थान ढूंढकर उसने ही कल से असलहा बनाने का काम शुरू किया था। मौके से बरामद बाइक भी गुच्छन की है।

पुलिस शातिर तस्कर गुच्छन की तलाश करने के लिए रामपुर पुलिस से संपर्क कर रही है। गिरफ्तार लोगों ने बताया कि गुच्छन ही जानता है कि असलहा कहां कहां सप्लाई करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें