फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन पहले 'अगवा' युवती बरामद, युवक गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2013 05:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की में रामपुर गांव से दस दिन पूर्व अगवा हुई युवती को पुलिस को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस की माने तो दोनों ही सहारनपुर में रह रहे थे। युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

दस दिन से पुलिस थी परेशान
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव से एक युवती करीब दस दिन पूर्व लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग पाया था।

परिजनों को किसी तरह पता चला कि उनकी पुत्री को गांव का ही मोनू बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

मोनू के खिलाफ केस दर्ज
जिसके बाद परिजनों ने मोनू के खिलाफ युवती को बहला फुलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को गंगनहर पुलिस को सूचना मिली की युवती और युवक रेलवे स्टेशन के पास देखे गए है। इस सूचना के बाद गंगनहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने रेलवे स्टेशन से मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। एसएसआई विद्यादत्त जोशी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी युवती को लेकर सहारनपुर में रह रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें