फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्त से दूर प्रभारी रेंजर

Thu, 01 Aug 2013 10:37 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में आरोपी प्रभारी रेंजर की भूमिका को लेकर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वन विभाग घटना के दिन रेंजर की लोकेशन कहीं और बता रहा है। पुलिस का कहना है कि अब रेंजर के मोबाइल के लोकेशन के आधार पर सच और झूठ का पता लगाया जाएगा। साथ ही एमडीडीए में लगे सीसी कैमरों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी
कुछ दिन पहले राजाजी पार्क के चीलावाली रेंज के प्रभारी रेंजर देवेंद्र दत्त बौड़ाई, उनके बेटे शोभित बौड़ाई व एसजीआरआर पीजी के छात्र नेता भजन सिंह रावत ने एमडीडीए परिसर में आरटीआई कार्यकर्ता एलपी थपलियाल पर हमला कर दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने शोभित बौड़ाई व छात्र नेता भजन सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, प्रभारी रेंजर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी।

बुधवार को आरटीआई कार्यकर्ता की पत्नी सर्वश्री थपलियाल व भाजपा नेत्री विनोद उनियाल के नेतृत्व में कई महिलाओं ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी केवल खुराना ने कहा कि पुलिस को बताया गया है कि घटना के वक्त रेंजर की लोकेशन कहीं और थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है। उधर, आरटीआई कार्यकर्ता थपलियाल का कहना है कि कई बड़े नेता उन्हें फोन कर समझौता करने का दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें