पिछले दिनों राजधानी में हुए दो कत्लों ने दून पुलिस को घनचक्कर बना दिया है। कई दिनों से पुलिस हाथ पैर मार रही है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।
प्रॉपर्टी डीलर समेत चार हिरासत में
पूर्व जिला होम्योपैथी अधिकारी की पत्नी राजेश शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने गाजियाबाद से एक प्रॉपर्टी डीलर को हिरासत में लिया है।
पढ़ें, नीरू हत्याकांडः कुछ अनसुलझे सवाल अभी बाकी
बताया जा रहा है कि यह शख्स शर्मा परिवार का करीबी है। दूसरी ओर, पुलिस का अनुमान है कि जिस तरह से हत्या की गई, इसमें मीट काटने वाला कोई व्यक्ति शामिल रहा होगा। इस शक पर तीन मीट विक्रेताओं को भी हिरासत में लिया गया है।
पढ़ें, महिला ने इतनी शराब 'गटकी' कि चार बार लगा गुंडा एक्ट
पुलिस की जांच का मुख्य एंगल यही है कि परिवार के ही किसी जानकार ने शर्मा की हत्या कराई है। इसके पीछे संपत्ति विवाद, लूट आदि बिंदुओं पर जांच चल रही है। मामले में दिल्ली से भी डा. जेपी शर्मा के एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए रविवार को दून बुलाया गया है। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कारोबारी रंजिश पर फोकस
तेगबहादुर रोड स्थित घर में ठेकेदार सतेंद्र सैनी की पत्नी नीरू सैनी की हत्या के मामले की जांच में पुलिस कारोबारी रंजिश पर फोकस कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि इस वारदात में भी कोई परिचित शामिल होगा।
पढ़ें, राजेश शर्मा हत्याकांडः पुलिस को मिले अहम सुराग
जांच का एंगल सैनी की अन्य ठेकेदारों से प्रतिस्पर्द्धा और मजदूरों से लेन-देन के विवाद पर चल रहा है। पुलिस ने सैनी के साथ काम कर चुके कुछ ठेकेदारों और मजदूरों को फिर से हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। उधर, शनिवार को भी पुलिस की सतेंद्र से घटना के संबंध में अधिक बात नहीं हो सकी है।
पढ़ें, जिम में एक्सरसाइज करना पड़ा 'महंगा'
पुलिस ने बताया कि सतेंद्र ने पत्नी की मौत के बाद धार्मिक अनुष्ठान पूरा होने के बाद सोमवार को ही दून पहुंचने की बात कही है। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले के खुलासे में कई टीम लगी हैं, जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...