फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर भागा था, जेब काटने में फंस गया

Tue, 27 May 2014 11:17 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने साथी को गोली मारकर फरार होने वाले शातिर बदमाश को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी असलहा खरीदने के लिए स्टेशन पर जेब काटने की तैयारी में था। लेकिन, इससे पहले ही वह जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। आरोपी गाजियाबाद में लूट के एक मामले में जेल भी जा चुका है।

असलहे के ल‌िए काट रहा था जेब

जीआरपी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि सोमवार रात पुलिस ने एक युवक को जेब काटने का प्रयास करते हुए रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल निवासी घूम दादरी थाना बादलपुर गाजियाबाद बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी हरिद्वार में वारदात करने की फिराक में था।

वारदात के लिए उसे एक असलहा खरीदना था। जिसके लिए उसने स्टेशन पर जेब काटने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

लूट में जा चुका है जेल

थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी 2012 में गाजियाबाद में लूट के एक मामले में जेल भी जा चुका है। हाल ही में उसका अपने साथी चंद्रकांत निवासी थाना बादलपुर गाजियाबाद से विवाद हो गया था।

विवाद में आरोपी ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी थी और तब से फरार था। इसके बाद आरोपी भागकर हरिद्वार आ गया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों का सुराग लगाने में जुटी है। जीआरपी ने इस बाबत गाजियाबाद पुलिस को भी सूचना दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें