प्रेमनगर थाना पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की गई देवदार की 36 डाट बरामद हुए। जिनकी कीमत लाखों रुपये है। पुलिस ने वाहन सीज कर दोनों तस्करों के खिलाफ वन्य संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
शनिवार देर रात करीब ढाई बजे मुखबिर की सूचना पर राणा चौक के करीब वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक पिकप चकराता की ओर से आते दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रोकने के लिए इशारा किया तो वाहन चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी की स्पीड और तेज कर दी।
पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से करीब चोरी के देवदार के 36 डाट बरामद हुई। आरोपियों की पहचान नरेश पुत्र शैलू निवासी ग्राम बोसान थाना कालसी, सुरेश डिमरी पुत्र रामानंद डिमरी निवासी ग्राम उतार पोस्ट खरोड़ा चकराता के रूप में हुई।
एसआई धनराज सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपी पहाड़ से लकड़ियां चोरी कर यहां बेचने के लिए आ रहे थे। इन
लकड़ियों की कीमत करीब चार लाख रुपये है।