हरिद्वार के एसएसपी सदानंद दाते ने पथरी क्षेत्र की छात्रा की रेप की हत्या की घटना पर पूरा फोकस कर लिया है। कातिल के संबंध में सूचना देने के एवज में एक लाख रुपए के ईनाम की देने संबंधी जानकारी सही ढंग से फ्लैश नहीं होने पर नए सिरे से पर्चे घर-घर बांटे जाएंगे।
हत्याकांड की जांच में कुछ नये चेहरों को भी शामिल करने के आदेश एसएसपी ने दिए हैं। पथरी के एक गांव की कक्षा सात की छात्रा की सात जनवरी को रेप के बाद गला घोटकर हत्या कर दी गई थी।ॉ
पुलिस ने की थी इनाम की घोषणा
पुलिस की उम्मीद केवल वैज्ञानिक पद्धति पर ही टिकी थी लेकिन अब तक वैज्ञानिक पद्धति से भी निराशा हाथ लगी है। पुलिस ने कातिल के संबंध में जानकारी देने पर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
पढ़ें, कैबिनेट फैसला: भरे जाएंगे दस हजार शिक्षकों के पद
नवागत एसएसपी ने छात्रा हत्याकांड को प्राथमिकता में लेते हुए पूरे केस की गहनता से जानकारी ली है। एसएसपी ने बताया कि इनाम की घोषणा सही ढंग से प्रचारित प्रसारित नहीं हो पाई थी।
नए सिरे से आस पास के गांवों में घर घर पांच हजार पर्चे बांटकर इनाम की जानकारी देंगे। कुछ नये पुलिस अधिकारियों को भी हत्याकांड की तफ्तीश में शामिल किया जाएगा।
14 संदिग्धों के लिए ब्लड सैंपल
मंगलवार को पथरी पुलिस ने चौदह संदिग्धों के ब्लड सैंपल डीएनए जांच के लिए हैं। एसओ रितेश शाह ने बताया कि लिए गए सैंपल को देहरादून की फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है।