युवक का आरोप है कि उसके भाई को मालिक ने गुड बनाने वाली गर्म कढ़ाही में धकेला। जिससे उसकी मौत हो गई। जानिए, पूरा मामला...
यह सनसनीखेज मामला हरिद्वार का है। यहां भिक्कमपुर निवासी चमन ने लक्सर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई लाल सिंह बाक्करपुर निवासी यूनुस के कोल्हू में गुड़ बनाने का काम करता था।
आरोप है कि लाल सिंह का मजदूरी का कुछ पैसा कोल्हू मालिक यूनुस पर था। बार-बार मांगने पर भी वह उसे नहीं दे रहा था। चमन का आरोप है कि 13 मई 2017 को उसका भाई लाल सिंह रात को कोल्हू में काम कर रहा था। उसी दौरान यूनुस ने कढ़ाही में उसे धक्का दे दिया।