फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला राजस्व विभाग के संग्रह अमीन का शव

Fri, 17 Mar 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सतपुली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के पट्टी मल्ला बदलपुर के ग्राम बंदूण में शुक्रवार को राजस्व विभाग के संग्रह अमीन का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर इसे पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


तहसीलदार सतपुली सोबन सिंह ने बताया कि ग्राम बंदूण निवासी रणजीत सिंह पुत्र गोविंद सिंह (45) कोटद्वार तहसील में प्रभारी संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव के घर से करीब पचास मीटर की दूरी पर स्थित एक पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। 

राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पंचनामा भरा। तहसीलदार का कहना है कि मामला पहली नजर में आत्महत्या का लग रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें