आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार सुबह बड़ी संख्या में शहर के पेट्रोल पंप संचालक चौकी पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से संचालकों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। विरोध में उन्होंने शहरभर के पेट्रोल पंप बंद कर दिए।
पटेलनगर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि आरोपी आयुष गुप्ता और दानिश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। दोपहर में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके गिरफ्तार होने के बाद संचालकों ने पेट्रोल पंप खोल दिए।