चीनू को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाती पुलिस
- फोटो : अमरउजाला
कड़ी सुरक्षा के बीच कोतवाली पुलिस ने शातिर अपराधी विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित को सिविल जज जूनियर डिविजन की कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
बीते बुधवार को एसटीएफ ने कोतवाली पुलिस की मदद से चीनू पंडित को आसन बैराज के समीप से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसका एक साथी गौरव चौधरी निवासी काशीपुर भागने में सफल रहा था।
बरामद हुई थी एक-47
चीनू के पास से एके-47 और 32 बोर की पिस्टल, 25 कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस ने दून में आयोजित प्रेसवार्ता में चीनू पंड़ित को मीडिया के सामने पेश किया। कोतवाली पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोतवाली ले आई थी। जहां रात चीनू पंडित ने कोतवाली में गुजारी।
सुबह 10 बजे चीनू पंडित को कोतवाल संदीप नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम कोतवाली से कोर्ट ले गए। जहां उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का फैसला सुनाया।