फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकरौदा हत्या-डकैतीः इन लोगों ने की अंकित की हत्या

Mon, 15 Sep 2014 09:48 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नकरौंदा में सहायक कृषि अधिकारी के घर डकैती के दौरान बेटे की हत्या के मामले में पुलिस उलझकर रह गई है। तमाम कवायद के बाद कोई लाइन लैंथ तय नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


फजीहत झेल रही पुलिस छह दिन बाद दो बदमाशों के स्कैच जारी करने की फुरसत निकाल सकी। इनमें से एक मुंह पर रुमाल बांधे हुए है।

पुलिस ने अब बावारियां और सपेरा जाति के बदमाशों पर नजरें गड़ा दी है। दिन भर की कार्रवाई की शासन और मुख्यालय स्तर पर समीक्षा होती रही। नकरौंदा कांड के खुलासे के दबाव में पुलिस के पसीने छुड़ा रखे हैं।

पुलिस के पसीने छूटे

ग्रामीणों के आंदोलन और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सीएम हरीश रावत भी कड़ी नाराजगी जता चुके है।

डकैती और हत्या को वारदात को हुए छह दिन बीत गए है, लेकिन पुलिस जांच जस की तस बनी हुई है। लोकल बदमाशों के साथ वेस्ट यूपी के कई गैंग खंगालने के बाद भी पुलिस को कुछ हासिल नहीं हो सका है।

अब बावारियां और सपेरा जाति के बदमाशों की संलिप्तता की संभावनाओं को तलाश रही है। पुलिस की छह टीमे वेस्ट यूपी के जिलों में संदिग्धों की टोह में लगी रही।

मुखबिर तंत्र की कमजोरी पुलिस के सामने सबसे बड़ा रोड़ा बनकर उभरी है। एडीजी ने दून पुलिस को अनावरण के प्रयास में जुटने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक पूरी ताकत झोंकने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
विज्ञापन

बेटे की हत्या की साजिश तो नहीं

सोमवार को पुलिस ने पीड़ित परिवार केहुलिए के आधार पर बनाए गए दो बदमाशों के स्कैच जारी कर दिए। एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि प्रयासों में कमी नहीं है, जल्द ही अच्छे परिणाम सामने आने की उम्मीद है। अब तक की कार्रवाई से यह बात तो साफ हो गई है कि घटना किसी बाहरी गैंग द्वारा अंजाम दी गई है।

सहायक कृषि अधिकारी सुरेन्द्र सिंह थपरियाल को आशंका है कि उसके बेटे अंकित थपलियाल की साजिश के तहत तो हत्या नहीं की गई है। हालांकि एसएसपी अजय रौतेला ने बातचीत में उनकी आशंका को निर्मूल करार दिया।

रौतेला के मुताबिक विरोध के दौरान अंकित की हत्या की गई है। अब तक की जांच से तो यही पता लगता है, लेकिन पूरी बात बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ही सामने आ पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें