फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मां से लड़ाई फिर ट्रक को आग लगाई

Mon, 04 Nov 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में मां से हुए झगड़े के बाद एक युवक ने डीसीएम में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। आग से मिनी ट्रक का अगला हिस्सा धू-धू कर जल गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


हथोड़े से तोड़ा शीशा
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी एक व्यक्ति डीसीएम किराए पर चलाता है। डीसीएम घर के पास ही वैशाली मंडप के पास खड़ा था। सोमवार सुबह मालिक के बेटे ने शराब पीकर अपनी मां से झगड़ा कर लिया। इस बात से खफा युवक घर में रखी मिट्टी तेल की जेरीकेन और हथौड़ा लेकर आया और हथौड़े मारकर पहले तो डीसीएम का अगला शीशा तोड़ा और ट्रक पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसमें आग लगा दी।

ट्रक का केबिन जलकर खाक
आग इतनी तेज गति से फैली कि उसने ट्रक के केबिन को पूरी तरह से चपेट में  ले लिया। सूचना मिलने पर गंगनहर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कुछ ही देर में आग काबू कर ली। पुलिस ने ट्रक में आग लगाने के आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक आरोपी के खिलाफ परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें