गंगनहर कोतवाली थानान्तर्गत रामपुर इलाके में देर रात बोलेरो कार सवा अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक मोबाइल फोन कारोबारी पर फायर झोंका। बदमाशों के हमले में कारोबारी बाल बाल बच गया। जहां एक तरफ कारोबारी का कहना है कि अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उस पर फायरिंग की वही पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की रामपुर चुंगी के पास परवेज आलम की स्टार टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान हैं। घटनाक्रम के मुताकि कारोबारी परवेज आलम शनिवार देर रात दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी बीच बोलेरो कार सवार चार हथियारबंद बदमाश पहुंचे और परवेज आलम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की लेकिन वह बाल बाल बच गया।
कारोबारी परवेज ने बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर चार राउंड गोलियां भी चलायी। बहरहाल परवेज ने जैसे तैसे अपनी जान बचायी। फायरिंग करने के बाद बदमाश भगवानपुर की ओर से बोलेरो लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कुछ मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बोलेरो का पीछा भी किया लेकिन उनका कुछ पता नही चला।
कारोबारी परवेज आलम ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं जांच पड़ताल कर रही पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।