फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने घर में घुसकर मचाया तांडव, पिता का मर्डर करके बेटी को उठा ले गए

Thu, 27 Apr 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
उधमसिंह नगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांच बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर दस लाख रुपए की डकैती को अंजाम दिया। इतना ही नहीं उन्होंने पिता की हत्या करके बेटी का अपहरण कर ले गए। 
विज्ञापन


विकासनगर खासियापुरा में मंगलवार रात फेरी लगाने वाले पृथ्वी सिंह के घर में रात करीब 1.15 पर घुसे डकैतों ने गृहस्वामी पृथ्वी सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी। मूल रूप से टांडा, रामपुर (यूपी) के गांव हमीरपुर के रहने वाले पृथ्वी सिंह ने तीन-चार दिन पहले गांव में अपनी जमीन बेची थी।

इसके चलते घर में लगभग 16 लाख रुपये भी रखे हुए थे, जिन्हें डकैत लेते गए। जाते वक्त डकैत पृथ्वी सिंह की नाबालिग बेटी (17 साल) को भी अगवा कर ले गए। बताया जा रहा है कि पृथ्वी सिंह की बेटी करीब पांच महीने पहले एक लड़के के साथ भाग गई थी। बाद में पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकैतों में से एक-दो पहचान वाले

- फोटो : amarujala
लेकिन लड़की ने माता-पिता के साथ जाने से मना किया तो उसे नारी निकेतन भेज दिया गया था। घर वाले तीन-चार दिन पहले ही उसको घर लेकर आए थे।

लड़की की मां हलांकि बार-बार बयान बदल रही है लेकिन उसने कहा है कि डकैतों में से एक-दो को उसने पहचान लिया है। इनमें से एक तो वही लड़का है जो उसकी लड़की को भगा ले गया था।

यह पूरी वारदात लड़की के प्रेम संबंधों से जोड़कर भी देखी जा रही है, लेकिन लड़की की मां के बार-बार बदलते बयान के चलते पुलिस को गुत्थी सुलझाने में मशक्कत करनी पड़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें