फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदे बाप ने बेटी से पूरी करनी चाही अपनी हवस

Mon, 22 Jul 2013 04:05 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पिता ने अपनी ही बेटी से दुराचार की कोशिश कर डाली। वक्त रहते मां घर लौटी और उसने किसी तरह बेटी को पति के चंगुल से छुड़ाकर बचा लिया। महिला ने राजपुर थाने में पति के खिलाफ मुकदमा कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसआई कुंवर राम आर्य ने बताया कि मूलत: जालंधर, पंजाब निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति राजपुर थाना क्षेत्र स्थित काठ बंगला में परिवार संग रहता है। लंबे समय से वह अपनी 16 वर्षीय बेटी पर गलत नीयत रखे हुए था। बेटी से छेड़छाड़ के साथ उसने कई बार दुराचार की कोशिश भी की।

दो माह पूर्व पत्नी ने उसकी शिकायत राजपुर थाने में की, जिसके बाद उसने आगे ऐसी हरकत न करने की बात कहते हुए माफी मांग ली। शनिवार शाम उसकी पत्नी कहीं चली गई। ऐसे में उसने घर पर बेटी को अकेले पाकर दुराचार की कोशिश की। बेटी ने विरोध किया तो उसने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच महिला घर लौट आई। बेटी की हालत देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी तरह उसने बेटी को पति के चंगुल से छुड़ाया और तुरंत राजपुर थाने पहुंच गई।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323, 506 और 8 लैगिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें