शुक्रवार सुबह कुछ बदमाश एक नाबालिग लड़की को उसकी मां की आंखों के सामने से उठा कर ले गई और वह कुछ भी नहीं कर सकी। वह चिल्लाती रही लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। आगे जानिए पूरा मामला...
मां के साथ सुबह घूमने निकली एक किशोरी का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत पनियाला निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी और 17 वर्षीय बेटी प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार तड़के घूमने निकली थी।
जानिए क्या हुआ आगे...
इसी बीच पीछे से एक कार आई, उसमें चार युवक सवार थे। युवकों ने उसकी पत्नी को धक्का दिया और बेटी को खींचकर कार में बैठा कर फरार हो गए। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए, लेकिन तब तक कार सवार आंखों से ओझल हो चुके थे।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है, लेकिन घटना संदिग्ध लग रही है। घटना बृहस्पतिवार तड़के की है, लेकिन परिजनों ने इसकी जानकारी उन्हें शुक्रवार को दी है।
इस संबंध में पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने इस दौरान स्वयं जगह-जगह तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा का कहना है कि जिस जगह अपहरण की बात बताई जा रही है। उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी फुटेज निकलवाई जा रही है। साथ ही युवती के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल आदि भी निकलवाई जा रही है।