फिर नाबालिग ने कबूला कि, उसकी मां दवा खाकर सो गई थी। उसने पाठल से सीधा मां की गर्दन पर वार किया और उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। फिर वह ताबड़तोड़ वार करती चली गई।
कपड़े बदलकर सहारनपुर, अंबाला होते हुए रोपड़ में पिता के पास पहुंच गई थी। बकौल पुलिस कि मां का कत्ल करने का पश्चाताप बेटी को बिलकुल नहीं है। बार बार पूछताछ में बोलती रही कि यदि मां को न मारती तो वह उससे जिस्मफरोशी ही कराती रहती।
नाबालिग के भी कई ब्वॉयफ्रेंड
मां के कत्ल के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ी नाबालिग के भी एक, दो नहीं बल्कि पांच ब्वॉयफ्रेंड हैं। ये खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने किशोरी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकार्ड निकाली। पंजाब पहुंची पुलिस ने तीन ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में भी लिया था।
मूल रूप से बदायूं के एक गांव के रहने वाले चंद्रपाल ने कई वर्ष पूर्व हल्द्वानी नैनीताल का रुख किया था। फल की रेहड़ी लगाने वाले चंद्रपाल की पत्नी किरण से उसकी हरकत को लेकर अनबन होने लगी थी।
इसलिए वह उसे छोड़कर रूपनगर रोपड़ पंजाब चला गया। किरण हरिद्वार आकर बस गई थी। बीच बीच में किरण पंजाब जाती थी। वर्ष 2016 में भी किरण ने अपने पति के खिलाफ दहेज समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। तब चंद्रपाल को जेल भी जाना पड़ा था।
बेटे का अता पता नहीं
किरण अपने एक बेटे शिवम को कई वर्ष पूर्व अपने साथ ले आई थी। पति जब भी पूछता था, तब वह बोलती थी कि बेटा नाना नानी के घर है। आज तक किसी ने फिर शिवम को नहीं देखा। बेटी और दूसरा बेटा विमल पिता के ही पास रहते थे।
जिस पाठल का खौफ किरण सिंह अपनी बेटी को दिखाती थी। उसी पाठल से ही बेटी ने उसकी जान ले ली। पूछताछ में बेटी ने कबूला कि उसकी मां कहती थी कि उसने एक युवती की हत्या इसी पाठल से की है। यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसे भी इसी पाठल से काटकर मार देगी।
रेप के आरोपियों को ढूंढेगी पुलिस
पुलिस अब किरण के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल को खंगाल रही है ताकी नाबालिग के साथ रेप करने वाले आरोपी हत्थे चढ़ सकें। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने कबूला कि उसकी मां ने उसे तीन आदमियों के सामने पेश किया था।
उसकी एवज में रकम ली हुई थी। वह भौगोलिक परिवेश से वाकिफ नहीं है। इसलिए उसका रेप कहां हुआ इसकी तस्दीक नहीं कर पाई। इसलिए अब पुलिस उसकी मां के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालेगी ताकि आरोपी पकड़ में आ सकें।