फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल नहीं खरीदने पर 7वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

Sun, 27 Jul 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ये बदलती जीवनशैली का ही नतीजा है कि आजकल अपनी जिद न पूरी होने पर छोटे बच्चे भी आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


जिद न पूर करने पर लगाई फांसी
माता-पिता की ओर से साइकिल खरीदने की जिद पूरी नहीं करने पर पालीगांव के सातवीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।

सरस्वती विद्या मंदिर, बड़कोट में पढ़ने वाले हेमंत राणा अपने माता-पिता के साथ रहता था। परिवार की आर्थक स्थिति ठीक नहीं है। पिता गौतम राणा बेरोजगार हैं और मां आंगनबाड़ी कार्यकत्री है।

मां ने किया था साइकिल दिलाने का वादा
बताया जात है कि हेमंत कई दिनों से साइकिल खरीदने की जिद कर रहा था। मां ने वेतन मिलने पर साइकिल लाने का आश्वासन दिया था, लेकिन हेमंत ने शनिवार दोपहर में घर के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान परिजन कमरे के बाहर थे। घटना से छात्र के माता-पिता सदमे में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें