फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसा ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, जेल भेजा

Sat, 21 Jul 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Rape,
विज्ञापन

दन्या क्षेत्र के एक गांव में मौसा ने अपनी नाबालिग भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करा दिया है।   

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। तब से वह अपने मौसा के घर पर ही रहती थी। मौसा डरा धमकाकर काफी समय से उसके साथ दुराचार कर रहा था। बाहर नौकरी करने वाला पीड़िता का भाई शुक्रवार को जब मौसा के घर पहुंचा तो बहन ने उसे आपबीती सुनाई।

बहन को लेकर शुक्रवार देर रात थाने पहुंचे भाई ने आरोपी मौसा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने रात में ही आरोपी मौसा के खिलाफ धारा 376, 506 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें