पति के बाहर जाने के बाद नवविवाहिता घर में अकेली थी। इसी दौरान एक पड़ोसी गलत नीयत के साथ कमरे में घुस गया। उसके बाद पड़ोसी ने विवाहिता के साथ ऐसा कुछ किया कि पीड़िता सदमें में चली गई...
घर में अकेली विवाहिता को देखकर एक पड़ोसी ने उसके साथ छेड़खानी कर दुराचार करने का प्रयास किया। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी घर पर अकेली थी, यह देख पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसके घर घुस आया और उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी और दुराचार करने का प्रयास करने लगा।
महिला के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला ने बाद में मामले की जानकारी पति को दी। लक्सर कोतवाली प्रभारी टीएस राणा का कहना है कि युवक की तहरीर पर करण के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी व्यक्ति की तलाश की जा रही है।