फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, युवक के माता-पिता दे रहे जान से मारने की धमकी

Wed, 18 Apr 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
युवती ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की
विज्ञापन

हरिद्वार में जॉब के लिए गई युवती के साथ दोस्ती कर इंजीनियरिंग के छात्र ने उसका यौन शोषण किया। शादी से इनकार करने पर युवती ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। इसी आधार पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मोहल्ला राजेंद्रनगर की रहने वाली युवती जुलाई 2015 में जॉब की तलाश में हरिद्वार गई थी। वहां उसकी मुलाकात रुड़की में अध्ययनरत छात्र पीयूष गौड़ से हुई। दोस्ती होने पर दोनों प्यार करने लगे।

आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। कुछ दिन बाद छात्र अपने पिता को इलाज कराने के लिए हरिद्वार लाया था। वहां युवती की उसके पिता से मुलाकात हुई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

युवती के साथ सगाई करने का वादा किया था...

युवक की मां ने शादी से इनकार कर दिया
इस बीच उसने पटियाला (पंजाब) में रहने वाले माता-पिता को शादी करने के बारे में जानकारी दी। माता-पिता का कहना था कि पढ़ाई समाप्त होने पर दोनों की शादी कर दी जाएगी। युवक इसके बाद युवती के हल्द्वानी स्थित घर आने-जाने लगा।

उसने 2018 में युवती के साथ सगाई करने का वादा किया था। तिथि पूछने पर युवक की मां ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने भी अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। अब युवक के माता-पिता पूछने पर मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने इस मामले में कोतवाली पुलिस से मिलकर आपबीती सुनाई।

युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी केआर पांडे का कहना है कि इस मुकदमे को हरिद्वार ट्रांसफर किया जाएगा क्योंकि घटनास्थल नैनीताल जिले का नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें