फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बाप: लड़का दिखाने के बहाने लाकर बेटी की आबरू पर किया हमला

Mon, 04 Jan 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं कोई खतरा होता है तो बेटियों को पिता से उम्मीद होती है लेकिन बेटी क्या करे जब बाप ही उसकी आबरू पर हमला कर दे। धर्मनगरी हरिद्वार में ऐसा ही हुआ है। अलीगढ़ से नाबालिग बेटी को हरिद्वार लाकर पिता ने उससे दुराचार करने का प्रयास किया। बेटी की शिकायत पर हरकत में आई हरिद्वार पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना रविवार देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के चित्रा टाकीज वाली गली के चित्रा रेजीडेंसी होटल की है। देर रात कमरे से निकल कर बदहवास हालत में रिसेप्शन पहुंची बेटी ने होटल कर्मचारियों को आपबीती बताई।

होटल कर्मचारियों की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेटी की शिकायत पर शराब के नशे में धुत पिता को हिरासत में लिया। 15 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने वर्ष 2011 में सुसाइड कर लिया था। वे चार भाई-बहन हैं। वह सबसे बड़ी है और आठवीं तक पढ़ी लिखी है।
विज्ञापन

घर में पूरी नहीं कर पाया हवस तो ले आया दूर

बकौल नाबालिग, उसका पिता दो माह से उस पर गलत नीयत रखे हुए हैं। पहले भी उसने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। लेकिन उस समय ताऊ-ताई ने पिता को डांट पिलाई थी।

शनिवार को पिता ने उसे कहा कि शादी के लिए हरिद्वार में लड़का देखा है इसलिए उसे हरिद्वार चलना है। रविवार को वह दोनों यहां पहुंचे। पिता ने होटल के कमरे में शराब पी। फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह वह बचकर रिसेप्शन तक पहुंची।

कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नाबालिग बेटी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पेशे से किसान पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बहादुर बेटी की हिम्मत को सलाम

नाबालिग बेटी द्वारा बाप ही हैवानियत को चुप रहकर न सहने की सभी तारीफ कर रहे हैं। बेटी की हिम्मत की पुलिस ने भी दाद दी है। यदि वह भागकर रिसेप्शन तक नहीं आती तो उसकी इज्जत लूट ली गई होती। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।

फिलहाल नाबालिग बेटी पुलिस की अभिरक्षा में है। पुलिस ने उसके ताऊ-ताई से संपर्क साधा है। एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी ने बताया कि नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। नाबालिग का मेडिकल करवा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें