फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े तमंचे की नोंक पर विधायक के रिश्तेदारों से लूट, देखें तस्वीरें

Mon, 20 Mar 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर से देर रात दो कारों में सवार होकर लौट रहे लक्सर विधायक के रिश्तेदारों से नकाबपोश बदमाशों ने ब्राह्ममणवाला गांव की पुलिया के समीप सड़क पर पेड़ गिराकर (रोड होल्ड कर) तमंचे की नोक पर डेढ़ लाख रुपये और जेवर लूट लिए। 

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
उसके बाद बदमाश तमंचे लहराकर फरार हो गए। पीड़ितों ने रात को ही पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। सुबह विधायक के हस्तक्षेप पर एसएसपी स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
लक्सर कस्बा निवासी संजय बिंदल लक्सर विधायक संजय गुप्ता के रिश्तेदार हैं। शनिवार को संजय बिंदल अपने समधी सतीश के परिवार के साथ दो कारों में सवार होकर मुजफ्फरनगर निवासी एक रिश्तेदार को स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर देखने गए थे। 

4 of 6
हालचाल जानने के बाद दोनों परिवार देर रात करीब दो बजे दो कारों से घर लौट रहे थे। दोनों कारें खानपुर-लक्सर मार्ग पर ब्राह्ममणवाला की पुलिया के पास पहुंची तो मार्ग के बीचोंबीच एक पेड़ गिरा नजर आया। दोनों कारें रोक कर कारसवार सभी लोग पेड़ हटाने का प्रयास करने लगे। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : demo pic
इसी बीच खेतों से अचानक छह-सात हथियारबंद नकाबपोश बदमाश मौके पर पहुंचे और सभी पर तमंचे तान दिए। बदमाशों ने संजय के दामाद अभिषेक पर तमंचा तान दिया। उसके बाद अन्य बदमाशों ने संजय से एक लाख, उनके समधी सतीश से 50 हजार, सोने की चेन समेत अन्य जेवर लूट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : demo pic
15 मिनट की लूट के बाद बदमाश मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। उसके बाद पीड़ित दोनों परिवारों ने मौके से खानपुर पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। सुबह पीड़ित संजय बिंदल ने थाना खानपुर में घटना की तहरीर दी। विधायक संजय गुप्ता ने एसएसपी कृष्ण कुमार वीके को स्वयं घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें