फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटकुल अफसर के घर चोरों ने बोला धावा

Mon, 29 Sep 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में चोर दिनदहाड़े पिटकुल अधिकारी के मकान का ताला तोड़ 50 हजार की नकदी समेत दो लाख का सामान खंगाल गए।
विज्ञापन


भतीजी के नामकरण में गए थे अधिकारी
अधिकारी परिवार संग भतीजी के नामकरण के लिए गए हुए थे। रायपुर थाना क्षेत्र के कंडोली निवासी विनोद नेगी आईएसबीटी स्थित पिटकुल मुख्यालय में तैनात हैं। शनिवार सुबह नेगी परिवार के साथ भतीजी के नामकरण समारोह में भाग लेने के लिए नथुवावाला गए थे।

दोपहर करीब दो बजे उनके पड़ोसी भी मकान बंद कर समारोह में आ गए। तब तक नेगी के घर पर ताला लगा था। शाम साढ़े पांच बजे पड़ोसी लौटे तो नेगी के घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जानकारी मिलते ही नेगी तुरंत घर लौटे।
विज्ञापन


भीतर आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था, जबकि कमरों में सामान बिखरा हुआ था। नेगी ने बताया कि चोर घर से 50 हजार रुपए नकद और डेढ़ लाख के जेवरात ले गए। बताया कि कुछ गहने बच गए हैं। रायपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शिमला बाईपास की चोरी में तीन धरे
शिमला बाईपास पर तीन दुकानों की दीवारें तोड़कर इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में चोरी करने वाले तीन चोर पुलिस के हाथ आ गए हैं। 21 जून की रात को चोरों ने यह करतूत अंजाम दी थी।

हालांकि, अभी आरोपियों के नाम का खुलासा अभी नहीं किया जा रहा है। दूसरी ओर, अधिकांश चोरी की वारदातों में पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ सकी है।

इन वारदातों के खुलासे की चुनौती
- हंसमुखी मर्चेंट नेवी अफसर के घर पर लाखों की चोरी
- प्रकाश लोक कॉलोनी में फैक्ट्री मैनेजर के आवास में चोरी
- बंजारावाला में सरकारी अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी
- आईएसबीटी में तीन दुकानों में लाखों की चोरी का नहीं अनावरण
- कारगी में एक अधिवक्ता के घर चोरी में नहीं मिली कामयाबी
- डालनवाला में बिजनेसमैन के घर लाखों की चोरी भी नहीं खुली
- दून अस्पताल के सामने मैडिकल स्टोर में कई लाख की चोरी
- मूलचंद एन्कलेव मंदिर और सरस्वती विहार मंदिर की चोरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें