फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः ज्वैलर्स समेत चार का अपहरण कर लाखों की लूट

Tue, 14 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
crime investigation - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड के काशीपुर में ‌बंदूकधारी बदमाशों ने चार लोगों का अपहरण कर उनसे लाखों की लूट को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इनोवा कार सवार पांच बंदूकधारी बदमाशों ने बाजपुर से वैगनआर कार से लौट रहे पिता-पुत्र समेत चार लोगों का आईटीआई थाना क्षेत्र से अपहरण कर लिया। बदमाशों ने चारों से 1.45 लाख की नकदी, सोने की चार चेन, एक लॉकेट, छह अंगूठी लूटकर उन्हें ठाकुरद्वारा क्षेत्र में फेंक कर फरार हो गए।

मोहल्ला ओझान निवासी तरुण अग्रवाल और उनके पिता विनोद अग्रवाल, अल्लीखां निवासी हशमत पुत्र छुन्नू, थाना साबिक निवासी फुरकान अली पुत्र बब्बन खां सोमवार की रात तरुण अग्रवाल की कार (यूके 01 ए-1672) से बाजपुर की ओर से घर आ रहे थे।
विज्ञापन


आईजीएल मोड़ के पास लालबत्ती लगी इनोवा कार सवार पांच बंदूकधारी बदमाशों ने इनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। उनकी कार पर लालबत्ती लगी थी, लेकिन जल नहीं रही थी। बत्ती का शीशा टूटा था। बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर कहा कि गाड़ी की तलाशी लेनी है, इसमें शराब है गाड़ी से उतरो और गालियां देते हुए अपनी कार में बैठाकर ले गए। उसके बाद चलती कार में गन प्वाइंट पर लूटपाट की और हाथ-पैर बांधकर फेंक गए।

रात करीब 11 बजे तरुण ने अपने घर फोन कर बताया कि बदमाशों ने उनका अपहरण कर उन्हें ठाकुरद्वारा जसपुर मार्ग पर सन्यासियों वाला के पास फेंक दिया है। 
विज्ञापन

बदमाशों ने बांधे चारों के हाथ-पैर

kidnap
तरुण के परिजनों ने घटना की जानकारी एसएसआई लाखन सिंह को दे दी। एसएसआई के निर्देश पर बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे तो तरुण अग्रवाल उन्हें मौके पर मिल गए, जबकि अन्य तीन लोग इससे कुछ आगे सूरजनगर मार्ग पर मिले। सभी के हाथ पैर बंधे थे। चौकी प्रभारी चारों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां उनकी वैगनआर कार भी बरामद हो गई। 

इस मामले में मंगलवार को तरुण अग्रवाल समेत चारों पीड़ितों आईटीआई थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के अनुसार, बदमाशों ने अपहरण के बाद चारों को लूटा। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर फेंक गए। बदमाशों ने तरुण अग्रवाल से 80 हजार की नकदी, सोने की दो चैन, एक लॉकेट, पांच अंगूठी, विनोद अग्रवाल से नकद 25 हजार सोने की दो चैन, एक अंगूठी, फुरकान अली और हशमत से 25-25 हजार रुपए लूटे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार तरुण अग्रवाल की बाजपुर में वैरायटी ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। फुरकान की बाजपुर में एमटेक ऑटो इलेक्ट्रीशियन एंड इंवर्टर और हशमत की सुल्तानपर पट्टी में ए वन इलेक्ट्रिशियन नाम से बिजली मरम्मत की दुकान है। 

पुलिस चेकिंग की पोल खुली
चुनाव के चलते पुलिस सीमा पर नजर रखने का दावा कर रही है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी इस घटना से  उत्तराखंड और यूपी पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई है। तरुण ने बताया बदमाश उन्हें लेकर काशीपुर के एमपी चौक, टांडा तिराहा से मंडी तिराहा होकर सूर्या चौकी के सामने से होकर गुजरी, लेकिन सीमा पर कहीं भी पुलिस ने गाड़ी चेक नहीं की। यूपी में भी पुलिस ने कार की कहीं चेकिंग नहीं की, सन्यासियों वाला के पास पुलिस की एक गाड़ी उनकी कार को क्रॉस कर आगे निकल गई। गाड़ी सवार पुलिस ने पूछताछ करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें