रुद्रपुर में एचडीएफसी बैंक में रुपए जमा कराने आए आढ़ती से तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। इतना ही नहीं शोर मचाने पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया।
बुधवार को नैनीताल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक मैं रुपए जमा करने आए गल्ला मंडी निवासी आढ़ती शगुन भुड्डी से तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। शगुन के शोर मचाने पर बदमाशों ने शगुन पर फायर झोंक दिया।
गोली नकदी भरे बैग में लगने से शगुन बच गया और बदमाश मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आक्रोशित ब्यापारियों ने बैंक पहुचकर प्रदर्शन किया। पुलिस से भी व्यापारियों की नोकझोंक हुई।
फिलहाल पुलिस बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बैंक का सुरक्षा गार्ड भी मौके से फरार था।