फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार पहुंचे दिल्ली के एक परिवार से मारपीट, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

Mon, 08 May 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
हरिद्वार में अपर रोड पर दिल्ली के युवक के रिक्शा से टक्कर होने के बाद रिक्शा चालक के समर्थन में उतरे व्यापारी वर्ग ने यात्री परिवार के साथ सरेराह मारपीट कर दी। यात्री परिवार की महिलाओं को भी नहीं बख्शा। जैसे तैसे बचकर निकले दिल्ली के यात्री परिवार की पुलिस ने भी नहीं सुनी। 
विज्ञापन


घटना मंसा देवी रोपवे मार्ग के मोड़ के पास की है। दिल्ली के खानपुर क्षेत्र के रहने वाले राकेश शर्मा अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार आए थे।  वे दोपहर को अपर रोड से वापस होटल लौट रहे थे तभी एक रिक्शा चालक ने उनके बेटे दीपक को टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से उनका पुत्र घायल हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं लिखी शिकायत

Demo Pic
आरोप है कि जब रिक्शा चालक को उन्होंने पकड़ा तब उसके समर्थन में आए आसपास के दुकानदारों ने उल्टा उन्हीं के ही साथ मारपीट कर दी। यात्री परिवार की महिलाओं से भी धक्कामुक्की की गई। यात्री परिवार जैसे तैसे निकलकर जिला अस्पताल पहुंचा। घायल दीपक का इलाज कराने के बाद वे हरिद्वार कोतवाली पहुंचे।

कोतवाली कैंपस में भी वे करीब आधा घंटे यहां वहां भटकते रहे लेकिन उनकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी। अंत में यात्री परिवार बिना शिकायत किए ही वापस लौट गया। उधर, गुजरात के सूरत से आए यात्री परिवार से भी कंबल कारोबारी ने अभद्रता कर दी। यात्री परिवार की शिकायत पर पुलिस कंबल कारोबारी को कोतवाली ले आई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें