फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को कबाड़ियों के पास मिला कुछ ऐसा कि खुफिया एजेंसी के हाथ-पैर फूले

Fri, 12 Jan 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बरामद कारतूस - फोटो : file photo
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में पुलिस ने कबाड़ियों के पास से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। जिसके बाद से आर्मी इंटेलिजेंस, एलआईयू और आईबी में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


देहरादून में करीब 8 हजार कारतूस खोखों और 119 जिंदा एसएलआर कारतूसों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में तीन कबाड़ी महिलाएं शिव कुमारी, पूनम, पिंकी (तीनों निवासी बिहार) और एक आरोपी मुस्तकीम (निवासी सहारनपुर) है।

विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ कर रही खुफिया एजेंसी

बरामद कारतूस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
जानकारी के मुताबिक ये चारों आरोपी देहरादून के खुड़बुड़ा इलाके में रहते हैं। ये सभी खोखे और जिंदा कारतूस आर्मी इलाके घंघोड़ा से हुये थे।

आर्मी इंटेलिजेंस, एलआईयू और आईबी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है। 

 शेष मिले खोखे इंसास रायफल के हैं। सूत्रों से खबर है कि घंघोड़ा कैंट के 32 मद्रास यूनिट में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें