देहरादून की त्यूनी तहसील क्षेत्र के एक गांव में इंटर की छात्रा ने मकान मालिक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण कराया है। घटना चार दिन पुरानी है।
क्षेत्र के गांव में दुर्गम क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा किराए पर रहती है। आरोप है कि विगत 24 अप्रैल की रात को मकान मालिक का बेटा विपिन (22) उसके कमरे में पहुंचा। डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। छात्रा के गले पर मारपीट के निशान भी है।
परिजनों के पहुंचने पर बताई आपबीती
आरोपी किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। छात्रा ने इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों और परिजनों को दी। बुधवार को परिजन सावड़ा में अपने बेटी के पास पहुंचे। बेटी ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
परिजन बृहस्पतिवार को छात्रों को लेकर राजस्व चौकी पहुंचे। जहां पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व उपनिरीक्षक भोपाल दास वर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।