फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दोस्त और ड्राईवर ने मिलकर किया था किन्नर बेबी का मर्डर, वजह जानकर यकीन नहीं कर पाओगे 

Fri, 22 Sep 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
दस साल पहले बेबी नाम की क‌िन्नर के मर्डर की गुत्‍थी सुलझ गई है। अदालत ने इस मामले में क‌िन्नर की दोस्त और ड्राईवर को दोषी करार द‌िया है। वहीं उस वक्त शव के साथ जो बर्बरता हुई थी उसकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी। 


अदालत ने सजा के लिए 23 सितंबर की तारीख मुकर्रर की गई है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक 24 मई 2007 को साथी किन्नर सारिका और ड्राईवर सुरेश ने सूचना दी थी कि प्रेमनगर निवासी किन्नर बेबी एक माह पहले पंजाब घूमने गई थी। 
विज्ञापन

​इसके बाद वापस नहीं आई है। पुलिस जांच में सारिका और सुरेश की भूमिका संदिग्ध लगी थी। उनसे कड़ाई से पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों ने 11 मार्च को लाखों के जेवरात लूटने के बाद किन्नर बेबी की हत्या कर शव आवास में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। सुरेश और सारिका की निशानदेही पर लूटे गए करीब एक किलो सोने व दो किलो चांदी के जेवर बरामद किए।  

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर शव और लूटे गए जेवरात बरामद किए थे। मामले की सुनवाई एडीजे तृतीय अजय चौधरी की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की तरफ से शासकीय अधिवक्ता जेके जोशी द्वारा 9 गवाह पेश किए गए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। सजा पर फैसला शनिवार को होगा। 
Next
AU ऐप में पढ़ें