शनिवार की रात कारीगर अपने पिता से मोबाइल पर बात करते-करते पड़ोसी के खाली प्लॉट में चला गया। इस बीच पड़ोसी वहां पहुंचा और वहां खड़े होने का कारण पूछा। कारीगर ने माफी मांगते हुए जाने की बात कही लेकिन पड़ोसी ने असलहे से फायर कर दिया।
गोली उसके दाहिने पैर में लगी। खून निकलने पर वह लंगड़ाते हुए कमरे में पहुंचा। वहां से ठेकेदार और रिश्तेदार ने उसे सुशीला तिवारी में भर्ती कराया। मुखानी पुलिस ने उसका बयान लिया। कारीगर ने बताया कि वह सात दिन पहले शहर में आया था।
उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। उसने प्लॉट में आने पर माफी मांगी थी लेकिन पड़ोसी पर कोई असर नहीं हुआ। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि गोली पड़ोस के व्यक्ति ने मारी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।